दमदार फीचर्स के साथ Nothing Phone 2a Plus भारत में जल्द होगा लॉन्च!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nothing Phone 2a के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद, कंपनी Nothing Phone 2a Plus लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने X पर ट्वीट करके इसके बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। 31 जुलाई 2024 को यह स्मार्टफोन भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है। यह स्मार्टफोन Nothing Phone 2a की सीरीज हो सकता है, लेकिन Nothing Phone 2a Plus में अधिक फीचर्स होने का दावा किया जा रहा है। लॉन्च के बाद, आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और अन्य सेलिंग प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।

इसके बारे में आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद आपको पता चलेगी। इस मोबाइल की स्पेसिफिकैशन, कीमतें और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

जरूर पढ़े: AI फीचर्स से लैस Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन और कीमत!

Nothing Phone 2a Plus कब होगा लॉन्च?

Nothing, जो कि लंदन (ब्रिटेन) में स्थित एक स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी है, ने मार्च 2024 में Nothing Phone 2a लॉन्च किया था। इसके सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद, कंपनी Nothing Phone 2a Plus को 31 जुलाई 2024 को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च के बाद, आप इस मोबाइल को फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं, क्योंकि Nothing कंपनी के अन्य उत्पाद भी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। लॉन्च के बाद इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी।

मोबाइल का नामलॉन्च की तारीखलॉन्च का समय
Nothing Phone 2a Plus31 जुलाई 2024दोपहर 2:30 बजे

जरूर पढ़े: iPhone के दीवानों के लिए खुशखबरी! Amazon पर iPhone 13, 14 और 15 पर बंपर डिस्काउंट!

Nothing Phone 2a Plus का स्पेसिफिकैशन

Nothing Phone 2a Plus के स्पेसिफिकैशन के बारे मे आपको यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन लीक हुई जानकारी के अनुसार plus नेम से यह अनुमान लगाया जा रहा है की इस स्मार्टफोन मे Nothing Phone 2a से अन्य फीचर्स ज्यादा होंगे। इसके अलावा हार्डवेयर मे भी बदलाव हो सकते है। कहा जाता है की TDRA और BIS इस दोनों पोर्टल पर यह स्मार्टफोन A142P मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

मार्च 2024 में लॉन्च हुआ Nothing Phone 2a में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50 MP का डुअल बैक कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ है। सेल्फी के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7200 प्रो प्रोसेसर है। Nothing Phone 2a मोबाइल 8 GB RAM और 128 GB / 256 GB ROM के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमे 5,000mAh की बैटरी हमे 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दि गई है।

इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। फिलहाल, यह मोबाइल ब्लू, व्हाइट, और ब्लैक इन तीन रंगों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अब इंतजार है Nothing Phone 2a Plus के लॉन्च का, जिसके बाद इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी।

जरूर पढ़े: Amazon Prime Day Sale 2024 से पहले Oneplus के इस फोन पर बंपर प्राइस कट, जानें नई कीमत!

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *