Hipi App Se Paise Kaise Kamaye – Hipi App से पैसे कमाने के 7 आसान तरीके!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम Hipi App Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम अपने मनोरंजन के लिए Instagram, Facebook और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शॉर्ट वीडियो और रील्स देखते हैं। इससे हमारा मनोरंजन तो होता है, लेकिन इसके बदले में हमें कुछ नहीं मिलता और हमारा कीमती समय भी हम गंवा देते हैं। अगर हमें ऐसा कोई भरोसेमंद प्लेटफार्म मिले, जिसके जरिए हम शॉर्ट वीडियो और रील्स देखकर अपना मनोरंजन भी कर सकें और उसके बदले में हमें पैसे भी मिलें, तो कितना अच्छा होगा! ऐसा एक प्लेटफार्म है और उसका नाम है Hipi।

Hipi App एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आप शॉर्ट वीडियो देखकर पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अच्छे Creator हैं, तो आप इसमें शॉर्ट वीडियो बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि Hipi App से पैसे कैसे कमाएं, तो इस लेख को शुरू से अंत तक ज़रूर पढ़ें। इसमें हमने अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी है, जिससे आप तुरंत पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

Hipi App क्या है?

Hipi एक भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जो लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया था। इस ऐप की लॉन्चिंग Zee5 द्वारा साल 2020 में की गई थी। शुरुआती दौर में ये ऐप Zee का ही हिस्सा था, लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण, दो साल बाद Hipi App को एक अलग ऐप के रूप में लॉन्च किया गया।

वर्तमान में इस ऐप के लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। Hipi App में आप शॉर्ट वीडियो और रील्स देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वीडियो क्रिएटर हैं, तो इसमें आपको 60 सेकंड से लेकर 90 सेकंड तक की शॉर्ट वीडियो बनाने की भी सुविधा दी गई है। इस ऐप के माध्यम से आप वीडियो देखकर और वीडियो बनाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

इसका इंटरफेस बहुत ही अच्छा है और यूज़र्स आसानी से इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके कारण, दिन-ब-दिन इस ऐप में यूज़र्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसमें दिए गए बेहतरीन फीचर्स के कारण, Instagram, Facebook जैसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सूची में Hipi App भी अपनी जगह बना रहा है।

Hipi App डाउनलोड कैसे करें?

ऊपर दी गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि Hipi App कैसे काम करता है। अगर आप भी इस ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप Hipi App को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले, अपने मोबाइल के Play Store को ओपन करें।
Hipi App Installation Process - Step 1
  • अब सर्च बार में “Hipi” टाइप करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
Hipi App Installation Process - Step 2
  • सर्च रिजल्ट्स में आपको “Hipi – Short Videos | Rewards” नाम का ऐप दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
Hipi App Installation Process - Step 3
  • इसके बाद, Install बटन पर क्लिक करें और ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लें।
Hipi App Installation Process - Step 4

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके Hipi App को आसानी से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

Hipi App में अकाउंट कैसे बनाएं?

Hipi App डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद, आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना ज़रूरी है। तभी आप इस ऐप का उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं। नीचे हमने Hipi App में अकाउंट बनाने के स्टेप्स दिए हैं, जिन्हें देखकर आप आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हैं।

  • Hipi App में अकाउंट बनाने के लिए, सबसे पहले आपको नीचे दिए गए “Profile” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Hipi App Account Creation Process - Step 1
  • जैसे ही आप Profile पर क्लिक करेंगे, आपके सामने 4 ऑप्शन दिखाई देंगे। आप Truecaller, Phone or Email, Facebook, या अपने Google अकाउंट से लॉगिन कर पाएंगे।
Hipi App Account Creation Process - Step 2

Hipi App में अकाउंट बनाने के लिए आप किसी भी एक ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने पसंदीदा ऑप्शन का इस्तेमाल करके आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हैं।

Hipi App से पैसे कैसे कमाए?

Hipi App में आप शॉर्ट वीडियो देखकर, या कंटेंट क्रिएटर बनकर पैसा कमा सकते हैं। टास्क पूरा करने पर आपको स्क्रैच कार्ड मिलते हैं, जिन्हें स्क्रैच करके आप कॉइन्स प्राप्त कर सकते हैं। इन कॉइन्स को रीडीम करके आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा, Hipi App पर आप Affiliate Marketing, Monthly Bumper Winners, और Referrals के माध्यम से भी पैसे कमा सकते हैं।

नीचे हमने Hipi App से पैसे कमाने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी है। इसे पढ़कर आप भी इस ऐप के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

Hipi App पर शॉर्ट वीडियो देखकर पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Watch Short Videos on Hipi & Earn

Hipi App में पैसे कमाने का सबसे आसान और जबरदस्त तरीका है शॉर्ट वीडियो देखकर कमाई करना। जैसे आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शॉर्ट वीडियो और रील्स देखते हैं, वैसे ही यहां भी देखना होता है। ये रील्स 60 सेकंड से लेकर 90 सेकंड तक की होती हैं। आपको इन्हें पूरा देखना होता है। वीडियो देखने के लिए आपको स्वाइप करके एक के बाद एक वीडियो देखनी होती है और बीच में आने वाले ऐड भी देखने होते हैं। 

जब आप ये शॉर्ट वीडियो देखते हैं, तो बीच-बीच में आपको स्क्रैच कार्ड मिलते हैं, जिन्हें आपको स्क्रैच करना होता है। स्क्रैच करने के बाद, Hipi की तरफ से आपको कॉइन्स मिलते हैं, जिन्हें आप रीडीम करके पैसे में बदल सकते हैं। इसके अलावा, वीडियो देखते समय बीच-बीच में आने वाले ऑफर्स के माध्यम से भी आप पैसा कमा सकते हैं।

Hipi App पर क्रिएटर बनकर पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Become a Hipi Creator and Earn

अगर आपको अच्छी शॉर्ट वीडियो बनाना आता है, तो आप क्रीएटर बनकर भी Hipi App से पैसे कमा सकते हैं। इसके माध्यम से आप प्रसिद्ध भी हो सकते हैं और पैसा भी कमा सकते हैं। Hipi App पर वीडियो बनाने के लिए आपको होम पेज पर नीचे “Create” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आप 15 सेकंड से लेकर 90 सेकंड तक की वीडियो बना सकते हैं।

इंस्टाग्राम की तरह, इसमें भी आपको वीडियो बनाने के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स का उपयोग करके आप मनचाही वीडियो बना सकते हैं। अगर आपने अपने मोबाइल पर वीडियो शूट की है और उसे Hipi App पर अपलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी ऑप्शन दिया गया है। “Upload” में जाकर आप अपनी बनाई हुई वीडियो को अपलोड कर सकते हैं और इसमें दिए गए फीचर्स की मदद से एडिट भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि Hipi App पर कॉपी की हुई वीडियो अपलोड नहीं की जा सकती।

Hipi App पर वीडियो क्रिएटर बनने के बाद, आपको अपने वीडियोज़ को मोनेटाइजेशन के लिए भेजना होगा। इसके लिए आपको प्रोफाइल में जाना होगा। प्रोफाइल में ऊपर तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उन पर क्लिक करने पर “Settings & Privacy” का पेज ओपन हो जाएगा। फिर, चैनल मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करने के लिए आपको “Creator Select Program” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अपने वीडियोस मोनेटाइज करने से पहले, आपको Hipi का क्राइटेरिया पूरा करना होगा। नीचे हमने क्राइटेरिया के बारे में आसान तरीके से बताया है। इसे अच्छे से समझ लें।

  • सबसे पहले, क्रिएटर की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • उसके चैनल पर कम से कम 2500 फॉलोवर्स होने चाहिए।
  • क्रिएटर द्वारा बनाई गई वीडियोज़ पर कम से कम 1 लाख व्यूज़ होने चाहिए।

इन क्राइटेरिया को पूरा करने के बाद ही आप अपने वीडियो को मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके वीडियोज़ पर जितने व्यूज़ आएंगे, उतने आपको कॉइन्स मिलते रहेंगे। आपके वीडियोज़ के व्यूज़ बढ़ाने के लिए, आप अन्य सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल शेयर कर सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग्स में “Share Profile” का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप अपना प्रोफाइल शेयर कर सकते हैं और अपने फॉलोवर्स और वीडियो के व्यूज़ बढ़ा सकते हैं।

Hipi App पर एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाएं

Earn Money through Affiliate Marketing on the Hipi App

दोस्तों, अगर Hipi App पर आपके अच्छे फॉलोवर्स हैं, तो आप उन फॉलोवर्स का उपयोग करके एफिलिएट मार्केटिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए, आपको Amazon, Flipkart जैसे अन्य एफिलिएट प्रोग्राम को जॉइन करना होगा। फिर, जिस प्रोडक्ट को आप बेचना चाहते हैं, उसके बारे में वीडियो में जानकारी देनी होगी।

ध्यान रखें कि इस वीडियो में आपको 90 सेकंड के भीतर उस प्रोडक्ट के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही, उस प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक वीडियो के नीचे देनी होगी। अगर किसी ने उस लिंक पर क्लिक करके वह प्रोडक्ट खरीद लिया, तो आपको उस पर कमीशन मिलेगा। इस तरह, आप Hipi App से एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमा सकते हैं।

Hipi App पर Paid Promotion करके पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Earn Money with Paid Promotions on Hipi

अगर आपके Hipi App पर अच्छे फॉलोवर्स हैं, तो आप Paid Promotion भी कर सकते हैं। कुछ कंपनियाँ अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ढूंढती हैं, जो उनके प्रोडक्ट का अच्छा रिव्यू दे सकें और जिनके फॉलोवर्स भी अच्छे हों। अगर आपके फॉलोवर्स की संख्या अच्छी है और आपको किसी प्रोडक्ट को प्रस्तुत करने का तरीका आता है, तो Paid Promotion के माध्यम से आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।

इसमें कंपनी आपको उनका प्रोडक्ट देती है, और आपको उस प्रोडक्ट के बारे में अपने फॉलोवर्स को जानकारी देनी होती है। जितना सही और आकर्षक तरीके से आप उस प्रोडक्ट को अपने फॉलोवर्स के सामने प्रस्तुत करेंगे, उसके अनुसार आपको कंपनी से अच्छा पेमेंट मिलेगा। इसके अलावा, आपको और कंपनियों के ऑफर्स भी Paid Promotion के लिए मिलते रहेंगे। Hipi App पर Paid Promotion एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिससे आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Hipi App पर Monthly Bumper Winners से पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Earn with Monthly Bumper Winners on Hipi

दोस्तों, Hipi App हर महीने Monthly Bumper Winner की घोषणा करता है। इस एप का सबसे ज्यादा उपयोग करने वाले यूज़र्स को Hipi App Winner बनाता है। Monthly Bumper Winner में जीतने वाले यूज़र्स को 1 लाख कॉइन्स, यानी 10 हजार रुपए तक का बम्पर प्राइज मिलता है। ये पैसा एक निश्चित तारीख तक आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

अगर आपको भी Hipi App पर Monthly Bumper Winner का प्राइज जीतना है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा शॉर्ट वीडियो और रील्स देखनी होंगी। तभी Hipi आपको बम्पर विनर्स घोषित करेगा और आप यह प्राइज जीत सकते हैं।

Hipi App को रेफर करके पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Earn Money by Referring Hipi App

Hipi App को रेफर करके भी आप पैसा कमा सकते हैं। अगर आपने इस ऐप को अपने दोस्तों को रेफर किया, तो आपको Hipi की ओर से कुछ Super Coins मिलते हैं। इन्हें आप रीडीम करके अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। Hipi App को रेफर करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले, अपने प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ऊपर तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने “Setting & Privacy” का पेज ओपन हो जाएगा।
  • नीचे आपको “Invite Friend” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब उसमें आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे: “Invite Friends” और “Find Contacts”।
    • “Invite Friends” से आप WhatsApp, Facebook, SMS और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से Invite लिंक को शेयर कर सकते हैं।
    • “Find Contacts” से आप अपने फोन में उपलब्ध contacts को Invite लिंक शेयर कर सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति ने आपके द्वारा शेयर की गई लिंक से ऐप इंस्टॉल कर लिया, तो आपको Hipi द्वारा कुछ Super Coins दिए जाते हैं। बाद में इन Coins को पैसों में बदलकर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Hipi App पर Collaboration करके पैसे कमाएं

Hipi App Se Paise Kaise Kamaye - Earn with Monthly Bumper Winners on Hipi

अगर आप एक वीडियो क्रिएटर हैं और Hipi App पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो आप Hipi पर किसी फेमस वीडियो क्रिएटर की मदद ले सकते हैं जिनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। क्योंकि जितने जादा फॉलोवर्स आपके होंगे, उतना ही जादा आप Hipi पर पैसे कमा सकते हैं।

अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए, आपको किसी क्रिएटर के साथ collaboration करना होगा। इसके लिए क्रिएटर आपसे कुछ चार्ज ले सकता है, लेकिन इसके बदले में आपके फॉलोवर्स बढ़ेंगे। और जैसे-जैसे आपके फॉलोवर्स बढ़ेंगे, आपको पैसे कमाने के विभिन्न विकल्प मिलेंगे।

Hipi App से पैसे कैसे निकालें?

Hipi App में कमाए गए पैसे को आप आसानी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। नीचे हमनें Hipi App से पैसे निकालने की प्रक्रिया की जानकारी दी है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इस ऐप से पैसे आसानी से विथड्रॉ कर सकते हैं।

  • सबसे पहले, अपने Profile ऑप्शन पर जाएं और ऊपर गिफ्ट आइकन पर क्लिक करें।
How to Withdraw Money from Hipi App - Step 1
  • फिर Supercoins Balance ऑप्शन में Redeem बटन दबाएं।
How to Withdraw Money from Hipi App - Step 2
  • इसके बाद, Bank Account और UPI ऑप्शन में से किसी एक को चुनें और अपना जानकारी भरें। और फिर “Verify” बटन पर क्लिक करें।
How to Withdraw Money from Hipi App - Step 3
  • आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाने के बाद, Redeem Supercoins To Account पर क्लिक करें।
How to Withdraw Money from Hipi App - Step 4
  • अब आपके कमाए हुए कोइन्स आपको दिखेंगे। पैसे निकालने के लिए नीचे दिए गए “Confirm” बटन पर क्लिक करें।
How to Withdraw Money from Hipi App - Step 5

इस प्रकार, आप Super Coins का उपयोग करके पैसे को Hipi App से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Hipi App से पैसे निकालने के कुछ नियम और शर्तें

  • 1000 सुपरकॉइन्स 1 रुपये के बराबर होते हैं।
  • Super Coins Redeem करने के लिए आपके Account में कम से कम 3000 सुपरकॉइन्स का बैलेंस होना जरूरी है, तभी आप इन्हें रिडीम कर पाएंगे।
  • अगर आप Hipi App पर पहली बार पेमेंट विथड्रॉ कर रहे हैं, तो बैंक वेरिफिकेशन के लिए 1 रुपया भेजा जाएगा।
  • अगर आप Super Coins महीने के 1 से 15 तारीख तक Redeem करते हैं, तो पैसे अगले महीने की 16 तारीख को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • वैसे ही, अगर आप Super Coins महीने के 16 से 31 तारीख तक Redeem करते हैं, तो पैसे अगले महीने की 30 तारीख को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

FAQ’s

  • हिप्पी पर कितने फॉलोअर्स पैसा पाने के लिए?

    Hipi App पर पैसे कमाने के लिए, आपको कम से कम 2500 फॉलोवर्स और 1 लाख व्यूज की जरूरत होती है। ज्यादा फॉलोवर्स से आपकी कमाई के मौके भी बढ़ जाते हैं।

  • हिप्पी ऐप असली है या नकली?

    Hipi App असली है। यह एक भारतीय शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे Zee5 द्वारा 2020 में लॉन्च किया गया था। इसकी लोकप्रियता और यूजर बेस के कारण, इसे एक स्वतंत्र एप के रूप में भी जारी किया गया है।

  • हिप्पी ऐप का मालिक कौन है?

    Hipi App का मालिक Zee5 है, जो एक भारतीय डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है। Hipi को 2020 में Zee5 द्वारा लॉन्च किया गया था।

  • हिप्पी सुरक्षित है?

    हिप्पी ऐप सुरक्षित है और डेटा सुरक्षा पर ध्यान देता है। फिर भी, किसी भी ऐप पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतें।

  • हिप्पी ऐप पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं?

    हिप्पी ऐप पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए, नियमित और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पोस्ट करें, ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाएं, और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर करें।

सारांश

हमें पूरा विश्वास है कि Hipi App Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि वो भी Hipi App से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जान सकें। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। धन्यवाद।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *