Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye – ऑनलाइन शॉपिंग से कमाई के आसान तरीके!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम आपके लिए Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye इसकी जानकारी लेकर आए हैं। आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अगर आप भी लंबे समय से ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो CashKaro आपके लिए एक बहुत ही फायदेमंद ऐप साबित हो सकता है।

जब आप Amazon, Flipkart जैसे अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर CashKaro ऐप के जरिए शॉपिंग करते हैं, तो आप न केवल पैसे कमा सकते हैं, बल्कि आपने जो प्रोडक्ट खरीदे हैं, उन पर भी बचत कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि CashKaro ऐप से पैसे कैसे कमाए, तो इस लेख को पूरा पढ़ें और अभी से कमाई शुरू करें।

CashKaro App क्या है?

CashKaro ऐप एक Cashback और Discount Coupons प्लेटफॉर्म है। जो अपने यूजर्स को ऑनलाइन खरीदारी पर कैशबैक कमाने अवसर देता है। इसमें Flipkart, Amazon, Myntra, Nykaa जैसे 1500 से अधिक ब्रांड्स शामिल हैं।

यह एक भारतीय ऐप है, जिसे 2013 में स्वाती भार्गव और उनके पति रोहन भार्गव ने मिलकर लॉन्च किया था। इसे 2016 में रतन टाटा द्वारा फंड किया गया था। वर्तमान में, CashKaro पर 18 मिलियन से अधिक यूजर्स रजिस्टरड हैं और इसकी Playstore रेटिंग 4.3 है, जो कि काफी अच्छी मानी जाती है। ऐप के बारे मे जानने के लिए आप यूजर्स द्वारा दिए गए रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।

CashKaro का इंटरफेस बहुत अच्छा है और इसे यूजर्स आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह भारत के भरोसेमंद ऐप्स की सूची में शामिल है।

विवरणजानकारी
ऐप का नामCashKaro
प्रकारCashback और Discount Coupons प्लेटफॉर्म
रजिस्टरड यूजर्स18 मिलियन से अधिक
शामिल शॉपिंग साइट्स1500+
लॉन्च वर्ष2013
संस्थापकस्वाती भार्गव और रोहन भार्गव
Playstore रेटिंग4.3

Cashkaro App डाउनलोड कैसे करें?

CashKaro ऐप का उपयोग करने से पहले, आपको इसे डाउनलोड करना होगा। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://cashkaro.com/ पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप Google Play Store और Apple App Store से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे हमने Android और iOS प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिए हैं। आप अपने प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

CashKaro App पर अकाउंट कैसे बनाएं?

CashKaro ऐप का उपयोग करने के लिए आपको इस पर एक अकाउंट बनाना जरूरी है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके सिर्फ 2 मिनट में अपना अकाउंट बना सकते हैं।

  1. CashKaro ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर “Skip” बटन पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद, “Login” या “Sign Up” का ऑप्शन दिखाई देगा; इसमें आप अपने ईमेल आईडी या मोबाईल नंबर से अकाउंट बना सकते है।

ईमेल आईडी से अकाउंट बनाने के लिए:

CashKaro account creation process via email
  • अपना Email डालें और नीचे “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • एक पासवर्ड सेट करें और फिर “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें और “Continue” पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाईल पर आपको एक OTP मिलेगा। उसे डालें और “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना पूरा नाम डालें और फिर से “Continue” बटन पर क्लिक करें।

मोबाईल नंबर से अकाउंट बनाने के लिए:

CashKaro account creation process via phone number
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाईल पर आपको एक OTP मिलेगा। उसे डालें और “Continue” बटन पर क्लिक करें।

इस तरह बड़ी आसानी से आप CashKaro App पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने Gmail ID का इस्तेमाल करके भी अपना अकाउंट बना सकते हैं।

Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye

CashKaro App से पैसे कमाने के लिए, आप Flipkart, Amazon, Myntra जैसे कई ब्रांड्स से ऑनलाइन खरीदारी करके कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस ऐप को रेफर करके भी CashKaro App से पैसे कमा सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, आजकल कई सारे ब्रांड्स ऑनलाइन खरीदारी पर हमें Cashback और Offers देते हैं। लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल हमें सिर्फ उन्हीं के प्रोडक्ट्स खरीदने में करना होता है।

CashKaro एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको Cashback को सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इससे आप कमाए हुए पैसे का इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं।

नीचे हमने सभी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी है, जिसे पढ़कर आप आसानी से Cashkaro App से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

Cashkaro App से ऑनलाइन खरीदारी करके पैसे कमाएं

Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye

जैसा कि हमने आपको बताया है, CashKaro App के जरिए आप ऑनलाइन खरीदारी करके Cashback के रूप में पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप पर Fashion, Mobiles, Banking, Electronics जैसी कई कैटेगरी उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, आपको Amazon, Flipkart, Myntra, AJIO जैसे 1500 से अधिक ब्रांड्स भी देखने को मिलते हैं। जब आप किसी ब्रांड का प्रोडक्ट इस ऐप के जरिएं खरीदते हैं, तो उस खरीदारी पर आपको Cashback दिया जाता है।

नीचे हमने CashKaro ऐप के जरिएं ऑनलाइन खरीदारी कैसे कर सकते हैं और पैसे कैसे कमा सकते हैं, इसकी प्रक्रिया बताई है।

  • सबसे पहले, CashKaro ऐप को खोलें।
  • होम स्क्रीन पर आपको कई सारे ऑफर्स और ब्रांड्स दिखाई देंगे। इनमें से किसी एक ब्रांड या अच्छे ऑफर को चुनें।
  • अब आपको “EARN % CASHBACK NOW” जैसा एक बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने से, आपको उस ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर ले जाया जाएगा।
  • अब, आपको जिस प्रोडक्ट को खरीदना है, उसकी ऑनलाइन खरीदारी करें।
  • खरीदारी के 72 घंटों के अंदर, आपके CashKaro ऐप के वॉलेट में तय किया गया Cashback आ जाएगा। आप इसे अपने बैंक खाते में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

ध्यान रखें, अलग-अलग प्लेटफॉर्म और प्रोडक्ट के लिए Cashback प्रतिशत अलग हो सकता है। शॉपिंग करने से पहले Cashback और अन्य जानकारी को अच्छे से पढ़ें।

CashKaro App को रेफर करके पैसे कमाएं

Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye

आप CashKaro ऐप को दूसरों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए, आपको CashKaro ऐप की रेफरल लिंक अपने दोस्तों के साथ शेयर करनी होगी।

अगर कोई आपके द्वारा शेयर की गई लिंक से ऐप डाउनलोड करके अकाउंट बनाता है और खरीदारी करता है, तो आपको उनकी हर खरीदारी पर मिलने वाले कैशबैक का 10% लाइफटाइम मिलता रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपके दोस्त ने शॉपिंग की और उसे 2000 रुपये का कैशबैक मिला है, तो उसके कैशबैक का 10% यानी 200 रुपये आपको मिलेंगे। नीचे हमने CashKaro App को रेफर करके पैसे कैसे कमा सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया बताई है।

  • सबसे पहले, CashKaro App को ओपन करें।
  • होम स्क्रीन पर नीचे आपको “Refer & Earn” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इसे आप अपनी प्रोफाइल में जाकर भी एक्सेस कर सकते हैं।
  • अब आपकी रेफरल लिंक दिखाई देगी। आप इसे नीचे दिए गए “Invite via WhatsApp” बटन पर क्लिक करके सीधे व्हाट्सएप पर शेयर कर सकते हैं। या कॉपी बटन पर क्लिक करके लिंक को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

इस तरह ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप CashKaro App को रेफर कर सकते हैं और उनकी खरीदारी पर लाइफटाइम कैशबैक के ज़रिए पैसे कमा सकते हैं।

CashKaro App से पैसे कैसे निकालें?

अगर आपने CashKaro ऐप के माध्यम से पैसे कमाए हैं, तो आप इन पैसों को अपने बैंक, Amazon Pay वॉलेट, Flipkart Gift Card या UPI में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। नीचे हमने CashKaro ऐप से पैसे निकालने की पूरी प्रक्रिया दी है।

  • सबसे पहले CashKaro ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • फिर “My Earnings” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Request Payment” पर क्लिक करें।
  • अब आपको आपकी जीती हुई राशि दिखाई देगी। नीचे दिए गए “Transfer” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब बैंक, Amazon Pay Balance, Flipkart Gift Card, या UPI में से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
  • चुने गए ऑप्शन के अनुसार जानकारी भरें, जैसे कि बैंक ट्रांसफर के लिए बैंक अकाउंट नंबर, नाम, और IFSC कोड दर्ज करें।
  • अब चेक बॉक्स में टिक करें और “Get Paid” बटन पर क्लिक करें।

ध्यान दें कि आपके वॉलेट में कम से कम 250 रुपये होना जरूरी है, तभी आप पेमेंट अपने बैंक खाते में निकाल सकते हैं। यह पेमेंट आपके बैंक खाते में 5 मिनट से लेकर 72 घंटों तक जमा हो जाएगा।

CashKaro App के फायदे

जैसे कि हमने देखा, CashKaro App इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जो आपकी ऑनलाइन खरीदारी को आसान और फायदेमंद बनाते हैं। नीचे हमने इस ऐप के प्रमुख फायदों की जानकारी दी है।

  • इस ऐप के माध्यम से हर ऑनलाइन खरीदारी पर आपको Cashback मिलता है।
  • इस ऐप द्वारा कमाए हुए पैसे आप बैंक ट्रांसफर, Amazon Pay वॉलेट, Flipkart Gift Card और UPI के जरिए निकाल सकते हैं।
  • CashKaro App को रेफर करने पर, अगर कोई आपके लिंक से ऐप को डाउनलोड करके ऑनलाइन खरीदारी करता है, तो उनके Cashback का 10% लाइफटाइम मिलता है।
  • इस ऐप पर 1500 से भी अधिक ब्रांड्स उपलब्ध हैं, जिससे आप किसी भी ब्रांड का प्रोडक्ट एक ही जगह से खरीद सकते हैं।

FAQs

  • कैशकरो क्या है?

    CashKaro एक भारतीय कैशबैक और डिस्काउंट कूपन्स ऐप है। इसके ज़रिए आप ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक और अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस ऐप को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं।

  • क्या कैशकरो लाभदायक है?

    हाँ, CashKaro लाभदायक है। इससे आप ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक और डिस्काउंट्स प्राप्त कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

  • कैशकारो की स्थापना कब हुई थी?

    CashKaro की स्थापना सितंबर 2013 में हुई थी। इसे स्वाती भार्गव और अमरुदा एं. ने मिलकर स्थापित किया था।

  • क्या हम कैशकरो ऐप से पैसे निकाल सकते हैं?

    हाँ, आप CashKaro ऐप से पैसे निकाल सकते हैं। कैशबैक को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए, ऐप में “My Earnings” सेक्शन में जाकर “Request Payment” ऑप्शन का उपयोग करें। ध्यान दें कि आपके वॉलेट में न्यूनतम ₹250 होना चाहिए।

  • कैशकरो ऐप में रेफरल कोड कैसे चेक करें?

    कैशकरो ऐप में रेफरल कोड चेक करने के लिए सबसे पहले CashKaro ऐप को ओपन करें, फिर होम स्क्रीन पर “Refer & Earn” पर क्लिक करें या अपनी प्रोफाइल में जाकर इसे चेक कर सकते है।

सारांश

हमें विश्वास है कि इस लेख में Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye, इस पर दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि वे भी CashKaro ऐप की मदद से ऑनलाइन खरीदारी कर पैसे कमा सकें।

हमारी वेबसाइट पर आपको कमाई से संबंधित विभिन्न लेख देखने को मिलेंगे। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। धन्यवाद।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *