Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye – अब EarnKaro से कमाएं 10% जिंदगीभर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, आज हम इस लेख में जानेंगे कि Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye जा सकते हैं। वर्तमान में कई लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिना किसी इन्वेस्टमेंट से अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आप ऐसे लोगों को देख सकते हैं जिनकी शिक्षा बहुत ही कम है और जिनके पास टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी अधिक नहीं है। इसके बावजूद, ये लोग आज हर महीने लाखों की कमाई कर रहे हैं।

अगर आप एक छात्र या नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और पार्ट-टाइम या फुल-टाइम कमाई का स्रोत ढूंढ रहे हैं, तो EarnKaro ऐप आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें आप दिन में थोड़ा सा समय निकालकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं और अपने सपने पूरे कर सकते हैं। अब आपके सामने यह सवाल हो सकता है कि EarnKaro ऐप से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। तो इसकी सारी प्रक्रिया हमने नीचे दी है। इस प्रक्रिया को जानने के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।

Myntra Se Paise Kaise Kamaye – जानें मिंत्रा से पैसे कमाने के 6 बेहतरीन तरीके!

EarnKaro App क्या है?

EarnKaro ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए पैसा कमाने का सुनहरा अवसर देता है। इस ऐप की स्थापना स्वाति भार्गव और रितेश जैन ने की थी, जो CashKaro के भी संस्थापक हैं। EarnKaro पूरी तरह से एक भारतीय ऐप है, जिसे 2019 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। आज, इस ऐप के 20 लाख से भी ज्यादा यूजर्स हैं, जो इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

इस ऐप पर, आप Amazon, Flipkart, Myntra और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रोडक्ट्स की एफिलिएट मार्केटिंग एक ही ऐप में कर सकते हैं। किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये प्रोडक्ट की लिंक को आपको EarnKaro App के माध्यम से प्रॉफ़िट लिंक मे कन्वर्ट करना है और अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके शेयर किए गए लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको उस खरीदारी पर निश्चित किया गया कमीशन मिलता है।

Paytm Se Paise Kaise Kamaye – जानिए कैसे बिना मेहनत के PayTM से कमाएं हजारों रुपये!

EarnKaro App की विशेषताएँ

EarnKaro App की विशेषताओं के कारण आज के समय में यह एक बहुत ही पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन चुका है। इसकी विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है:

  • आसान डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन: EarnKaro App को कोई भी यूजर आसानी से डाउनलोड कर सकता है। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी बहुत सरल है, जिससे यूजर आसानी से साइन अप कर सकता है।
  • भारतीय एप: यह एक भारतीय एप है। भारत में विविध भाषाएं बोली जाती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए इस एप में हिंदी, इंग्लिश और अन्य कई भाषाओं के विकल्प दिए गए हैं।
  • बिना निवेश के कमाई: इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने और इससे पैसा कमाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का निवेश करने की आवश्यकता नहीं है।
  • सभी के लिए उपयुक्त: इस एप के माध्यम से स्टूडेंट्स, हाउसवाइफ, नौकरीपेशा और व्यवसायिक व्यक्ति कोई भी आसानी से इसका इस्तेमाल करके पैसे कमा सकता है।
  • कमीशन विश्लेषण: इस एप के माध्यम से आप विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स द्वारा दिए जाने वाले कमीशन का विश्लेषण कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी Affiliate Marketing कर सकते हैं।
  • सुविधाजनक पेमेंट: आपने कमीशन के माध्यम से कमाए हुए पैसों को आसानी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। EarnKaro App के वॉलेट से कैश विथड्रॉ करने पर कुछ ही क्षणों में पैसे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाते है।
  • सेल्स ट्रैकिंग: इस एप में आपको सेल्स ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है। इसका मतलब है कि आपने जिसे भी Affiliate लिंक शेयर की है, उसने प्रोडक्ट की खरीदारी की है या नहीं, यह देखने के लिए आप सेल्स ट्रैकिंग कर सकते हैं और अपने कमीशन की स्थिति देख सकते हैं।
  • 24/7 कस्टमर सपोर्ट: अगर EarnKaro App में आपको कोई भी समस्या आती है, तो उनकी टीम 24 घंटे आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहती है।

EarnKaro App डाउनलोड कैसे करें?

दोस्तों नीचे हमने EarnKaro App डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। इसे देखकर आप आसानी से यह एप डाउनलोड कर सकते हो।

  • अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें, सर्च बार में “EarnKaro App” टाइप करें और सर्च करें।
  • अब EarnKaro ऐप के इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • डाउनलोड किए गए ऐप को ओपन करें और “Log in or sign up” बटन पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और “Get OTP” पर क्लिक करें। OTP आने पर उसे टाइप करके “Verify” करें।
  • फिर अपना नाम और ईमेल आईडी डालें, और “Continue” पर क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन पर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें और “Continue” पर क्लिक करें।
  • अब आप EarnKaro ऐप की होम स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे।

EarnKaro App से पैसे कैसे कमाए?

EarnKaro App के माध्यम से पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका एफिलिएट मार्केटिंग है। इस ऐप में आपको विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफार्म पर एफिलिएट करके पैसा कमाने का मौका मिलता है। किसी भी प्रोडक्ट की एक एफिलिएट लिंक प्राप्त होती है, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको कमीशन प्राप्त होता है। इसके अलावा, आप Refer & Earn और Sign Up के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं।

नीचे हमने EarnKaro App के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी है। इसे ध्यान से पढ़ें और आज ही पैसे कमाने की शुरुआत करें।

Earnkaro App से Affiliate Marketing करके पैसे कमाएं

Earnkaro App में आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की Affiliate Marketing कर सकते हैं, जैसे कि Amazon, Flipkart, Myntra आदि। नीचे हमने Earnkaro App में Affiliate Marketing कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया दी है। कृपया ध्यान से पढ़ें।

  • दोस्तों, ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप होम स्क्रीन पर आएंगे, तो नीचे आपको “Our Partners” नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करते ही EarnKaro ऐप के सभी पार्टनर्स की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
  • यहां आपको यह भी दिखाई देगा कि किस प्लेटफॉर्म पर आपको कितना प्रॉफिट मिलेगा।
  • आप इनमें से अपना मनचाहा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • होम स्क्रीन पर वर्तमान के सभी ऑफर्स आपको दिखाई देंगे।
  • इनमें से किसी भी प्रोडक्ट पर क्लिक करने पर आपको यह पता चलेगा कि वह किस प्लेटफॉर्म का प्रोडक्ट है और बाकी सारी डिटेल्स भी दिखेंगी।
  • उसकी कीमत और प्रोडक्ट सेल होने पर आपको कितना प्रॉफिट होगा, यह भी दिखाई देगा।
  • इसके अनुसार आप प्रोडक्ट चुन सकते हैं।
  • प्रोडक्ट सिलेक्ट करने के बाद आपको “Copy Link” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • लिंक कॉपी होने के बाद होम स्क्रीन पर आपको “Make Link” नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करके आपको यह लिंक पेस्ट करनी है और नीचे “Make Profit Link” पर क्लिक करना है।
  • उस प्रोडक्ट की प्रॉफिट लिंक बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर करें।
  • अगर उस लिंक पर क्लिक करके किसी ने प्रोडक्ट खरीद लिया, तो वह पैसा आपको EarnKaro ऐप में आपके प्रोफाइल में “My Earnings” में दिखाई देगा।
  • बाद में इसे आप आसानी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

इस तरह आप EarnKaro ऐप से एफिलिएट मार्केटिंग करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं और उसे आसानी से अपने बैंक में जमा कर सकते हैं।

EarnKaro App से Refer & Earn करके पैसे कमाएं

EarnKaro App से आप Refer & Earn कर के भी पैसे कमा सकते हैं और 10% ज्यादा कमा सकते हैं। बस अपना रेफरल लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करें। अगर कोई व्यक्ति आपके रेफरल लिंक से EarnKaro App डाउनलोड करके साइन अप करता है, तो आपको उसकी कमाई का 10% हमेशा मिलेगा। इसके अलावा, साइन अप करने वाले को भी तुरंत ₹30 का बोनस मिलेगा।

Refer & Earn के माध्यम से पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आपको अपने प्रोफ़ाइल में आना है। वहां आने के बाद, नीचे आपको “Refer & Earn” का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने से आपको एक रेफरल लिंक प्राप्त होगी। इस लिंक को आपको कॉपी करके फेसबुक, टेलीग्राम, और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया फ्लॅटफॉर्म के जरिए शेयर करना है।

जैसे-जैसे लोग आपके रेफरल लिंक से EarnKaro App डाउनलोड करके साइन अप करेंगे और प्रोडक्ट्स बेचेंगे, आपको उनकी कमाई का 10% जीवनभर मिलता रहेगा।

Earnkaro App से पैसे कैसे Withdraw करें?

EarnKaro App से जो भी पैसे आपने कमाएं है, उसे आप अपने बैंक खाते में किस प्रकार ट्रांसफर कर सकते हैं, इसके बारे में हमने नीचे पूरी जानकारी दी है। इसे देखकर आप आसानी से अपना कमीशन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Bank से पेमेंट विथड्रॉ करने की प्रक्रिया:

  • एप ओपन करें: सबसे पहले EarnKaro एप को खोलें और प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • My Earning पर क्लिक करें: प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद “My Earning” ऑप्शन पर जाएं।
  • Request Payment पर क्लिक करें: “My Earning” में “Request Payment” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • बैंक डिटेल्स भरें: बैंक डिटेल्स में अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, बैंक ब्रांच, अकाउंट नंबर, और IFSC कोड भरें। फिर “GET PAID” पर क्लिक करें।
  • OTP वेरीफाई करें: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। इसे टाइप करके “Verify OTP” पर क्लिक करें। आपका कमीशन कुछ ही समय में आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

UPI से पेमेंट विथड्रॉ करने की प्रक्रिया:

  • UPI ID जोड़ें: अगर आप UPI से पेमेंट विथड्रॉ करना चाहते हैं, तो बैंक अकाउंट के नीचे “UPI ID” का ऑप्शन होगा। उस पर क्लिक करें।
  • UPI ID भरें: अपना UPI ID टाइप करें और “GET PAID” बटन पर क्लिक करें।
  • OTP वेरीफाई करें: आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे टाइप करके “GET PAID” पर क्लिक करें।

नोट: “My Earning” में दिख रहे सभी पेमेंट्स को तुरंत विथड्रॉ नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए, अगर आपका बैलेंस 200 रुपये है, तो आपको पूरा 200 रुपये नहीं मिलेगा। आपको केवल उन ऑर्डर्स का पेमेंट मिलेगा जिनकी डिलीवरी पूरी हो चुकी है और रिटर्न की अवधि समाप्त हो चुकी है।

Winzo Se Paise Kaise Kamaye – अब Winzo पर गेम्स खेलकर कमाएं लाखों!

FAQ’s

  • बिना इन्वेस्टमेंट के अर्नकारो से पैसे कैसे कमाए?

    EarnKaro से बिना निवेश के पैसे कमाने के लिए, Affiliate Links शेयर करें, रेफरल प्रोग्राम का उपयोग करें, और सोशल मीडिया या ग्रुप्स में लिंक प्रमोट करें।

  • क्या हम अर्नकारो ऐप से पैसे कमा सकते हैं?

    हाँ, आप Earnkaro ऐप से पैसे कमा सकते हैं। बस Affiliate Links शेयर करें, रेफरल प्रोग्राम का उपयोग करें, और सोशल मीडिया पर लिंक प्रमोट करें। जब लोग आपके लिंक से खरीदारी करते हैं, तो आपको कमीशन मिलता है।

  • अर्नकारो का मालिक कौन है?

    Earnkaro का मालिक “Cashkaro” कंपनी है, जिसे स्वाति भार्गव और रोहित बिरला ने 2013 में स्थापित किया था। Earnkaro, Cashkaro का ही एक हिस्सा है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था।

  • अर्नकारो असली है या नकली?

    Earnkaro एक असली और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। यह Cashkaro का हिस्सा है, जो एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय कंपनी है। Earnkaro से हजारों लोग नियमित रूप से पैसे कमा रहे हैं, और यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से वैध और सुरक्षित है।

  • अर्नकारो फ्री है?

    हाँ, Earnkaro ऐप का उपयोग पूरी तरह से फ्री है। आपको इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए कोई भी निवेश या चार्ज नहीं देना पड़ता है। आप बिना किसी लागत के रजिस्टर कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

सारांश

हमें विश्वास है कि इस लेख में Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं, इसके बारे में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। इसे आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर करना न भूलें ताकि वे भी इस ऐप का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकें। इस तरह के विभिन्न लेख हमारी वेबसाइट पर आपको मिलेंगे। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। वहां आपको रोजाना अपडेट मिलते रहेंगे। धन्यवाद।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *